e-PAN Card Download (Instant e-PAN)
2.0 PAN Card (या Instant e-PAN) भारत सरकार की एक पहल है जो नागरिकों को आसान, तेज़, और पेपरलेस तरीके से PAN कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह डिजिटल अर्थव्यवस्था और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई सुविधा है।
e-PAN Card क्यों खास है?
1. तेज़ प्रोसेसिंग:
पारंपरिक PAN कार्ड प्राप्त करने में कई दिन लगते थे, लेकिन e-PAN कार्ड 10-15 मिनट में मिल जाता है।
2. डिजिटल फॉर्मेट:
यह e-PAN के रूप में जारी होता है, जिसे आप किसी भी समय डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे प्रिंट करने की भी आवश्यकता नहीं होती।
3. आधार से सीधा लिंक:
इस प्रक्रिया में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है।
इससे KYC प्रोसेस सरल और सुरक्षित हो जाती है।
4. कोई दस्तावेज़ अपलोड करने की जरूरत नहीं:
आधार से जुड़ी डिटेल्स अपने आप सिस्टम में भर जाती हैं।
5. मुफ्त सेवा:
Instant e-PAN के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
e-PAN की विशेषताएं:
1. PDF फॉर्मेट
PDF फॉर्मेट में जारी किया जाता है।
इसमें 10-अंकों का PAN नंबर, आपका नाम, जन्म तिथि, और QR कोड शामिल होता है।
2. QR कोड:
इसमें आपकी जानकारी एन्क्रिप्टेड होती है। इसे स्कैन करके PAN की सत्यता चेक की जा सकती है।
3. मान्यता:
e-PAN फिजिकल PAN कार्ड जितना ही मान्य है और इसे सभी जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
e-PAN के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- वह व्यक्ति जिसके पास पहले से कोई PAN नहीं है।
- भारतीय नागरिक।
- आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।
e-PAN के फायदे:
- सरल प्रक्रिया:लंबी-चौड़ी फॉर्मेलिटी की जरूरत नहीं।
- आसान एक्सेस:इसे कहीं भी डाउनलोड किया जा सकता है।
- कम समय:केवल 15 मिनट में PAN उपलब्ध हो जाता है।
- पेपरलेस:पर्यावरण के लिए भी अच्छा है, क्योंकि इसमें कोई फिजिकल डॉक्यूमेंट्स का उपयोग नहीं होता।
e-PAN डाउनलोड कैसे करें?
- e-PAN मिलने के बाद, इसे Income Tax e-Filing Portal से डाउनलोड किया जा सकता है।
- “Instant e-PAN” सेक्शन में जाकर अपना आधार नंबर डालें और OTP से सत्यापन करें।
- e-PAN PDF को सेव कर लें।


e-PAN और फिजिकल PAN में अंतर:
विशेषता | e- PAN | फिजिकल PAN |
प्राप्ति का तरीका | डिजिटल (PDF फॉर्मेट) | पोस्ट द्वारा फिजिकल कॉपी |
प्रोसेसिंग समय | 15मिनिट | 7-10 दिन |
Fees (शुल्क) | मुफ्त (0 fees) | ₹ 93(भारतीय पते के लिए) |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन | ऑनलाइन ओर ऑफलाइन |
e-Pan card बनाते टाइम खास सूचनाएं:
1. आधार में गलत जानकारी:
अगर आपके आधार में नाम, जन्म तिथि, या अन्य जानकारी गलत है, तो पहले इसे UIDAI पोर्टल पर सही कराएं।
2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं:
पहले अपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराएं।

All right above madly blazing inside the bridge One of